Bodam : तालाब में डुबकी लगाते समय व्यक्ति की मौत, गोताखोरों का इंतजार

  • शोभादा गांव तालाब में 50 वर्षीय चंदन सिंह डूबे, स्थानीय लोग व प्रशासन सक्रिय

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के शोभादा गांव स्थित तालाब में मंगलवार सुबह स्नान करते समय बेलडीह गांव निवासी चंदन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन सिंह हरिमंदिर के सामने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खोदे गए तालाब में नहाने गए थे। तालाब में तैरते समय वे गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद लोग उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे और गांव में सूचना दी। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ युवाओं ने पानी में डुबकी लगाकर लाश खोजने की कोशिश की, लेकिन 15 फीट तक गहरे पानी के कारण यह संभव नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण अभियान, 55 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से भी टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। दोपहर 2 बजे तक लाश को बाहर नहीं निकाला जा सका और लोग गोताखोरों के आने का इंतजार कर रहे थे। इस हादसे से मृतक की पत्नी जानकी सिंह और उनके तीन बेटियों व एक बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक और दुख का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

Spread the love

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time