रांचीः झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को 3 बजे रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इससे पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति शुक्रवार की रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. फिर शनिवार को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: कामगारों को वापस रखने की मांग को लेकर जेएलकेएम ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन




















































