Jhargram: दोस्त के घर से लौटते समय हुआ हादसा, एक की मौत – दूसरा गंभीर

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम ज़िले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक स्थित शिवानंदपुर और रंटूआ के बीच रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय सुमंत पैकीरा की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र 18 वर्षीय अमल देहुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक गोपीबल्लवपुर-1 ब्लॉक के श्यामसुंदरपुर गांव के रहने वाले थे. रविवार सुबह वे एक मित्र के घर गए थे. लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई.

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण, एक की मौत की पुष्टि
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने दोनों घायलों को तपसिया ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने सुमंत पैकीरा को मृत घोषित कर दिया. अमल देहुरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा अस्पताल ले गए हैं. जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना श्यामसुंदरपुर गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक सुमंत के परिजन और गांववाले सदमे में हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में पौधरोपण किया गया

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी टक्कर, तीन घायल

एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *