Deoghar: सिकल सेल एनीमिया पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

देवघर: विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर देवघर सदर अस्पताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों में जानकारी बढ़ाना और समय पर जांच कर उपचार सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया खून की एक गंभीर बीमारी है, जो कई बार आनुवंशिक रूप से पीढ़ियों में स्थानांतरित होती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी संताल परगना के आदिवासी समुदाय में आमतौर पर देखने को मिलती है। यदि समय रहते जांच की जाए तो इसका प्रभावी इलाज संभव है।
प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब जिले में 40 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए विशेष जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही एकलव्य विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की भी जांच की जाएगी, जिससे बच्चों में बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो सके और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने जिले भर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सिकल सेल एनीमिया की जानकारी देगा और जांच के लिए प्रेरित करेगा।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में INTUC ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : पीएमएसएमए शिविर में 49 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सुराई मांडी ने सुरक्षित प्रसव हेतु दिए महत्वपूर्ण परामर्श

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (PMSMA) के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की…

    Spread the love

    Jamshedpur : बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time