- कड़ाके की ठंड में गरीबों और वृद्धजनों को मिली राहत
- सांड्रा पंचायत में जनसेवा का सराहनीय प्रयास
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच जनसेवा का कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर सांड्रा पंचायत में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। सांसद की ओर से भेजी गई राहत सामग्री को सांसद प्रतिनिधि चुनु माहली ने अपने हाथों से गरीबों, असहायों और वृद्धजनों के बीच वितरित किया। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए यह पहल अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फेंटानिल ड्रग बना वैश्विक तबाही की जड़, वेनेजुएला और चीन जिम्मेदार : जेपी पांडेय
हर पंचायत में पारदर्शिता के साथ होगा वितरण
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चुनु माहली ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो का स्पष्ट निर्देश है कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब या वृद्ध व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से सभी पंचायतों में पारदर्शिता के साथ कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में वृद्धजन सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाना समाज का मानवीय दायित्व है। कार्यक्रम में भूदेव सांतुआ, केदार नाथ डांठपाठ, रमेश पाल, हाथी सिंह, बिबेक डांठपाठ, सुकदेब सिंह, दीजेन सिंह, भोला डांठपाठ, राकेश माहार, सूरज माहार, राजू माहार और सुनील माहार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।