Jadugora: जादूगोड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में CCA Day, 400 बच्चों को किया गया पुरस्कृत

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की प्राथमिक इकाई में आज, मंगलवार को सीसीए डे (CCA Day) का धूमधाम से आयोजन किया गया। सीसीए डे के अवसर पर बच्चों के बीच कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि यूसीआईएल (यूसिल) के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार थे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लगभग 400 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

पुरस्कार वितरण से पहले, बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थिति सभी लोगों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य डी. मोहरी ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। समारोह के अंत में, सुचित्रा कुंवर ने सभी अतिथियों, बच्चों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में DDC ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ मौके पर निपटारा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *