Chaibasa: एनसीपी ने पश्चिम सिंहभूम में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज की, कोमल निमा सोरेन बने अध्यक्ष

चाईबासा:  एनसीपी पार्टी ने आज चाईबासा परिसदन में प्रेस वार्ता के जरिए आगामी झारखंड राज्य के 49 नगर निकाय चुनाव में अपनी रणनीति का ऐलान किया। प्रेस वार्ता को एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड, उड़ीसा, बिहार (नगर निकाय) प्रभारी डॉ. पवन पांडेय ने संबोधित किया।

डॉ. पांडेय ने कहा कि एनसीपी आगामी चुनावों को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और इसके लिए संगठनात्मक तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम सिंहभूम, खासकर चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर परिषद में कोमल निमा सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की योजना है। इसी क्रम में कोमल निमा सोरेन को पश्चिम सिंहभूम (नगर निकाय) अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि कोमल निमा सोरेन प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठनात्मक संरचना खड़ी करेंगी। प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं और 5 महिलाओं को शामिल कर बूथ स्तर की कमेटी को सशक्त बनाया जाएगा। उनका कहना था कि किसी भी चुनाव को बिना मजबूत बूथ कमेटी के जीतना संभव नहीं है और इससे महिलाओं को संगठन में प्राथमिकता भी मिलेगी।

एनसीपी ने घोषणा की कि पश्चिम सिंहभूम में बड़े वाहनों के नो-एंट्री जोन, इंडस्ट्रियल वायु और जल प्रदूषण, स्थानीय युवाओं के रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता में पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी विल्सन कुल्लू, विवेक पासवान, अजय गोप और कनक सोरेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छठा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 8 दिसंबर से, राहुल रॉय और नितेश कश्यप बढ़ाएंगे ‘अवार्ड नाइट’ की शोभा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *