Chandil: शनिदेव भक्त मंडली ने चांडिल में आयोजित किया 60वां मासिक रक्तदान शिविर

चांडिल: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की चांडिल ब्रांच द्वारा चांडिल स्थित डाक बंगला परिसर (खादी एवं ग्राम उद्योग के बगल में) में 60वां मासिक और इस वर्ष का 10वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस आयोजन में एम जी एम ब्लड सेंटर का सहयोग प्राप्त रहा। मंडली अध्यक्ष जयदेव बैनर्जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में चिलचिलाती गर्मी, झमाझम बारिश के बावजूद 128 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य 125 यूनिट से अधिक था। शिविर में कुल 26 रक्तदाताओं ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। उन्हें मंडली की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चला
शिविर का संचालन एम जी एम ब्लड सेंटर के डॉक्टर ई. ए. सोरेन, हुस्न आरा, पूनम सबनम बाड़ा, रोशनी, जनार्दन, सूरज, राजेश तथा अन्य तकनीशियनों के सहयोग से हुआ। साथ ही मंडली अध्यक्ष जयदेव बैनर्जी और युवा समाजसेवी मनीष महतो के संरक्षण में यह शिविर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चला।रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में मंडली संस्थापक एवं संरक्षक, अध्यक्ष जयदेव बैनर्जी, मनीष महतो, मंटू सिंह मोदक, मनोज सिंह राजपूत, सौरव बंजरई, आयुष्मान गर्ग, बबलू कुमार रजक, अमरनाथ कुंभकार, संदीप हाजरा, रतन सिंह मुंडा, प्रकाश वेदुआ, बुद्धेश्वर गोप सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। चांडिल ब्रांच का अगला मासिक रक्तदान शिविर 31 अगस्त 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: चाईबासा काली मंदिर में 28 जून को होगी द्विसदी पुरानी विपदतारिणी पूजा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *