Chaibasa: मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप का छठा दिन, क्योंकुशिन कराटे के साथ बच्चों ने बढ़ाई अपनी शक्ति

चाईबासा: सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में चल रहे “मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप” का छठा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सेंसाई विवेक खलखो की देखरेख में बच्चों ने फुल-कांटेक्ट क्योंकुशिन कराटे की तकनीक सीखकर आत्मरक्षा कौशल को निखारा. यह समर कैंप आदिवासी उरांव समाज संघ के सहयोग से संचालित हो रहा है. चार वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे इस कैंप में निशुल्क भाग लेकर मार्शल आर्ट के विविध रूपों जैसे कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग के साथ-साथ नन-चाकू जैसे हथियार चलाने की कला सीख रहे हैं.

कराटे कुमिते में दमदार प्रदर्शन
कैंप में कराटे कुमिते के दौरान महिलाओं में आयुषी कुंटीया, शांति बिरुवा एवं अंशु पूर्ति ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, वहीं पुरुष वर्ग में आशीष कुंटीया, अरब जामुदा, विशार बारी, अमन लकड़ा, गुना शुरीन, पीयूष राम, देवाशीष पूर्ति, सूर्या देवगम और अर्पित टोपनो ने न हार मानने का उत्कृष्ट जज्बा दिखाया. यह समर कैंप बच्चों को न केवल मार्शल आर्ट की तकनीक सिखाता है, बल्कि उनमें आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास भी करता है, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा ने पूरा किया 156वां मासिक रक्तदान शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *