Chaibasa: उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

चाईबासा : जिला समाहरणालय में जिला उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चाईबासा एवं चक्रधरपुर से चल रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लिया गया। नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेस्ट प्लांट स्थापित हो गया है, तथा एजेंसी काम कर रही है।

322 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्राप्त लक्ष्य 400 के विरुद्ध 322 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुका है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खेल मैदान स्थापित करने संबंधी योजना पर काम रुका हुआ है, क्योंकि स्थान अभी नहीं मिल पाया है। साथ ही बताया गया कि थामसेन एवं जोड़ा तालाब के ब्यूटीफिकेशन प्रस्ताव को विभाग द्वारा स्वीकृति मिल गई है।

रामगढ़ मॉडल अपना कर काम करने का सुझाव

जिस पर उपायुक्त के द्वारा रामगढ़ मॉडल अपना कर काम करने का सुझाव दिया गया। साथ ही झारखंड स्पेस एंड एयरोनॉटिकल सेंटर से को-ऑर्डिनेट करते हुए स्थलों की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। 15 वें वित्त आयोग के समीक्षा के क्रम में पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निधि उपलब्ध नहीं है, जिस पर उपायुक्त के द्वारा ऐसे सड़क जो एकदम जर्जर हो गए हैं, उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।

ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से चाईबासा नगर परिषद के सहायक नगर निवेशक श्रीमती सालवी शर्मा, सहायक अभियंता श्री अनीश गुप्ता, नगर प्रबंधक श्री संतोष बेदिया एवं श्री लुकेश कुमार सिंह, नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार आनंद तथा चक्रधरपुर नगर परिषद के नगर प्रबंधक श्री राहुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का किया स्वागत, व्यापारिक सुरक्षा की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time