DAV चिड़िया में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने रंगारंग नृत्य और गीतों से मोहा मन

गुवा:  गुवा स्थित सेल संबद्ध डीएवी चिड़िया स्कूल में स्कूल के चार सदनों के बच्चों के लिए वर्गीकृत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीसीए (सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने नृत्य, गीत और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने कैसेट डांस और अन्य नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किए। नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भक्ति भावना का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: महात्मा हंसराज सदन
द्वितीय स्थान: दयानंद सदन
तृतीय स्थान: श्रद्धानंद सदन

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों आर.के. मिश्रा, करण सिंह आर्य, समीर प्रधान, जितेंद्र त्रिवेदी और आशीष झा ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए और बच्चों के उत्साह को और बढ़ाया।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य और गीत प्रतियोगिताओं से बच्चों को आत्म-विश्वास, एकाग्रता और अनुशासन में सुधार मिलता है। उन्होंने बताया कि नियमित संगीत और नृत्य अभ्यास बच्चों के सामाजिक और शैक्षणिक विकास में भी सहायक होता है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए – मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस.के. पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भक्त, सुखेन प्रसाद, तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : चार साल से बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे, जर्जर भवन टूटने के बाद बढ़ी परेशानी

    जादूगोड़ा के भाटीन मध्य विद्यालय में कमरों और शिक्षकों की भारी कमी मौसम की मार झेलते बच्चे, बरामदे में चल रही पढ़ाई जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित भाटीन मध्य विद्यालय पिछले…

    Spread the love

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *