टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान के रख खराब की उठी मांग

भाजपा नेता अंकित आनंद ने जमशेदपुर अक्षेस से सौंदर्यीकरण कराने का किया आग्रह

जमशेदपुर : टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद स्मृति उद्यान के खराब रखरखाव और अधूरे कार्यों को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने उपायुक्त अनन्य मित्तल, जमशेदपुर पूर्वी की नव निर्वाचित विधायक पूर्णिमा दास साहू और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए तत्काल पहल करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में चोरों का मनोबल बढ़ा, शिव मंदिर और किराना दुकान में हुई चोरी

12 जनवरी को मनायी जाएगी विवेकानंद की जयंती

अंकित आनंद ने ट्वीट कर बताया कि उद्यान में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित है, लेकिन रखरखाव और स्वच्छता की स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से पूर्व उद्यान को दुरुस्त करना चाहिए. उन्होंने झारखंड पर्यटन सूची में भुवनेश्वरी मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए स्थल के भौतिक निरीक्षण और सौंदर्यीकरण की अपील की. भाजपा नेता ने कहा कि उद्यान को क्रियाशील और आकर्षक बनाने के लिए नियमित देखरेख, लाइटिंग और विस्तार की जरूरत है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को लाभ हो सके.

इसे भी पढ़ें : झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *