Deoghar: आकांक्षा हाट का सारठ विधायक ने किया उद्घाटन, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

देवघर:  देवघर के विकास भवन सभागार में आयोजित संपूर्णता अभियान सह सम्मान समारोह और नीति आयोग प्रायोजित आकांक्षा हाट का उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भी हिस्सा लिया और सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया.

इस एक दिवसीय हाट का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को एक मजबूत मंच प्रदान करना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल करना रहा.

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय कारीगरों व महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है. इसके लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि इन उत्पादों को राज्य व देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सके.

हाट में 13 विभागों व महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में हस्तनिर्मित वस्त्र, बांस व जूट के उत्पाद, मिट्टी की कलाकृतियाँ, पारंपरिक चूड़ियाँ, बाड़ी उत्पाद, वॉल हैंगिंग, ऑर्गेनिक सब्जियाँ, हाइब्रिड पौधे और जलकुंभी से बने उपयोगी वस्तुएँ शामिल रहीं. ये उत्पाद आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने.

डीसी, डीडीसी पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर समूह की महिलाओं से संवाद किया. उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री की रणनीति और उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर आकांक्षी प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों और पेंटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया.

 

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time