Deoghar: बड़ी वारदात की थी तैयारी, गोली और हथियार के साथ चार धराए

देवघर: देवघर के बैजनाथपुर चौक से पुलिस ने हथियार और जिंदा गोलियों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। रिखिया पुलिस ने जमादार दीपक मंडल के बयान के आधार पर आकाश कुंजिलवार (बीच बिलासी), शिवम मिश्रा, सागर मिश्रा (दोनों डहुआ, मोहनपुर) और राहुल सिंह (हरिकिशुन साह लेन) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजिन में लोड एक जिंदा कारतूस, दो अतिरिक्त जिंदा गोलियां, धनबाद नंबर की टाटा इंडिका कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार चारों युवक कार में सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों को रिखिया पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भंडाफोड़, बाल मजदूरी से बचाए गए पांच नाबालिग

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

Spread the love

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time