Kharagpur: हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस में बड़ा टिकट जांच अभियान, बिना टिकट के यात्रा करते 25 पकड़ाए

खड़गपुर: खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार और सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में 1 जून 2025 को हावड़ा-एसएमवीटी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12245) में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। टीम ने हावड़ा से भुवनेश्वर तक ट्रेन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान 25 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पाया गया। नियमों के अनुसार उन सभी उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगाया गया और कुल 76,700 रुपये की वसूली की गई।

गलत पीएनआर और अनाधिकृत टिकट विक्रय पर कड़ी कार्रवाई
टिकट जांच के दौरान गलत पीएनआर पर यात्रा कर रहे कई यात्रियों को भुवनेश्वर स्टेशन पर उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित टिकट जांच कर्मचारियों को सौंप दिया गया। साथ ही, अनाधिकृत टिकट विक्रय के मामले भी सामने आए, जिन पर 12,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खड़गपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग अनियमित और बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह के औचक निरीक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि रेलवे में अनुशासन बनाए रखा जा सके।

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: धूमधाम से मनाया गया सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स का स्थापना दिवस

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

Spread the love

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time