भाजपा सांसद की बहन के साथ हैवानियत, नहाते समय ससुर और देवरों ने बनाया Video – विरोध पर पीटा

फर्रुखाबाद:  भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने अपने ससुर और दो देवरों पर हैवानियत भरे हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने नहाते समय उसका वीडियो बनाया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप
अवंतीबाई नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे जब वह नहा रही थीं, तभी ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर राजेश व गिरीश ऊपर जाली से उसका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

चाकू, सरिया और राइफल से हमला
महिला का आरोप है कि ससुर ने लाइसेंसी राइफल से धमकाया और बट से हमला किया। जान बचाकर भागने पर देवर राजेश ने चाकू और गिरीश ने सरिया से प्रहार किया। महिला को गंभीर चोटें आईं।

सड़क पर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
पीड़िता ने बताया कि जब वह गली में पहुंचीं, तो ससुर ने मोहल्लेवालों के सामने डंडे से पीटा। देवर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस दौरान 29 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला की पिटाई साफ दिखाई दे रही है।

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर और दोनों देवरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : वायरल वीडियो ने दिखाई लापरवाही की असली तस्वीर, सनरूफ में खेल बना खतरा

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time