Jamshedpur: गोपाल मैदान में राज्य हथकरघा प्रदर्शनी में गोड्डा के ‘सपना सिल्क’ ने खींचा ध्यान

जमशेदपुर:  01–14 दिसंबर 2025 तक बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय हथकरघा प्रदर्शनी में JHARCRAFT द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जिलों की पारंपरिक कला और उत्पादों के बीच गोड्डा जिले का स्टॉल ‘सपना सिल्क’ (स्टॉल नंबर 68) आगंतुकों का विशेष आकर्षण बना।

‘सपना सिल्क’ स्टॉल में झारखंड की पारंपरिक तसर सिल्क कला को अत्यंत सुसज्जित रूप से प्रस्तुत किया गया है। स्टॉल पर उपलब्ध उत्पादों में तसर सिल्क साड़ियाँ, पारंपरिक शॉल और उच्च गुणवत्ता वाले टेक्सटाइल शामिल हैं।

ये सभी उत्पाद भगैया, गोड्डा के कुशल कारीगर अंजय कुमार और स्थानीय बुनकर समुदाय द्वारा तैयार किए गए हैं। उत्पादों का मूल्य ₹1,000 से ₹12,000 तक रखा गया है, ताकि सभी वर्ग के खरीदार इन्हें आसानी से खरीद सकें। साथ ही स्टॉल पर डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आगंतुक आसानी से खरीदारी कर सकें।

JHARCRAFT द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय हथकरघा प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों को बड़ा मंच प्रदान कर रही है। यहां उनके उत्पादों का प्रदर्शन होने के साथ-साथ स्वरोज़गार, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में पहुँचकर स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को खरीदें और झारखंड की समृद्ध पारंपरिक विरासत को संजोने में अपना योगदान दें।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time