Baharagora: बनियाकुंदर चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बनियाकुंदर के चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. इस दौरान फादर आनंद हेंब्रम ने प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर विस्तार से चर्चा की. बताया कि इस दिन भगवान यीशु को सूली पर लटकाया गया था. सूली पर लटकने से पहले उन्होंने क्रोस पर सात वचन कहे थे. जिनका फादर ने प्रार्थना सभा में उल्लेख किया. बताया कि प्रभु ने मानव जाति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था. समाज की भलाई के लिए जीवन न्योछावर कर देना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य है. कहा कि दूसरे को क्षमा करें जब आप दूसरों को क्षमा करेंगे तो आपको भी प्रभु यीशु क्षमा करेंगे.

नाटक प्रस्तुत किया गया

परमेश्वर हम पर दया करता है, हमारे पापों को क्षमा करता है और हमारा उद्धार करता है. वह एकमात्र उद्धारकर्ता है. अंत में बच्चों ने यीशु मसीह के जीवन वृत्त पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. इस अवसर पर प्रेम भोज का भी आयोजन किया गया.इस मौके पर बिरेन सोरेन, मनहरी मुर्मू, प्रेम आनंद मार्डी, समुएल मार्डी, लक्ष्मण हेंब्रम, चंद्र मोहन हेंब्रम, चंद्र मोहन हांसदा, जॉन बेसरा, सालखु मुर्मू, गणेश मार्डी, रंजीत हांसदा, दिनेश,हांसदा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, कहा- देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को..

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time