Jadugoda : जादूगोड़ा के लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय में डिजिटल शिक्षा लैब का उद्घाटन

  • बैंगलौर की संस्था ने सौंपे 10 लैटपॉप, बच्चों में खुशी की लहर
  • आदिवासी छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा की पहल

जादूगोड़ा : बैंगलौर की पीपल फ़ॉर चेंज संस्था ने लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय (भाटिन) को 10 कंप्यूटर सौंपे। बच्चों के चेहरे कंप्यूटर पाकर खिल उठे। स्कूल के संस्थापक सह निर्देशक रामो सोरेन ने इस मौके पर ‘डिजिटल शिक्षा लैब’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी और वंचित समुदाय के बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ना तथा समावेशी डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

इस कंप्यूटर लैब के माध्यम से कुल 300 विद्यार्थी नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय कंप्यूटर शिक्षक फागु मुर्मू द्वारा संचालित कक्षाओं में बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ तकनीक के व्यावहारिक उपयोग की शिक्षा भी दी जाएगी। रामो सोरेन ने कहा कि यह लैब बच्चों के शैक्षिक और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने में मदद करेगी और उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time