जादूगोड़ा : यूसिल के नए वित्त निदेशक बिक्रम केसरी दास के योगदान के बाद से कंपनी में व्यवस्था बदलनी शुरू हो गई है। पहले सेवानिवृत के पांच महीने बाद भविष्य निधि की अपनी राशि को लेकर बाबुओं के चक्कर काटनी पड़ती थी।जिसमें सुधार करते हुए नई व्यवस्था के तहत यूसिल से सेवानिवृत कंपनी कर्मियों को भविष्य निधि की 90 प्रतिशत राशि की चेक समेत ग्रेच्युटी व वेलफेयर की राशि सौप दी गई ।
केसरी दास की पहल की सराहना की
इस बाबत सेवानिवृत कर्मचारी बाबू लाल बेहरा कहते हैं कि वर्ष 1986 में कंपनी में योगदान दिया आज 39 साल सेवा के बाद उन्हें भविष्य निधि की 90 प्रतिशत राशि समेत ग्रेच्युटी दे दी गई। पहले से बेहतर हुआ है। इसके पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों को अपनी ही राशि के लिए भटकना पड़ता था। वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास की पहल की सराहना की। इसके अतिरिक्त दिलीप कुमार दत्ता, परशु राम कालिंदी, मसिस कुमार दिग्गी व सूर्या सोरेन को भी सेवानिवृत्ति के दिन ही भविष्य निधि की 90 प्रतिशत राशि की चेक लेखा विभाग के सैलरी इंचार्ज मनोज कुमार स्वेन व सूरज शिंदे, ट्रस्टी सदस्य मुकेश कुमार व अनार मार्डी की मौजूदगी में सौंपी गई।
इसे भी पढे़ं : WAVES 2025: वेव्स का भव्य शुभारंभ – PM मोदी ने किया उद्घाटन, बॉलीवुड सितारे और विश्व नेता आए एक मंच पर
There is no ads to display, Please add some


















































