जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस , एनसीसी एवं बीसीए विभाग द्वारा 2 जून को विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में मद्यपान निषेध जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रांगण से बागुणहातु चौक तक ठेले वाले ,ऑटो वाले, खोमचे वाले सभी को धूम्रपान से होने वाले नुकसान जैसे तरह-तरह की बीमारियों आदि से अवगत कराया ।
उज्जवल भविष्य को अंधकार में ले जा रहे हैं
आज के समय में नशा किस प्रकार हमारे घर ,परिवार ,समाज को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहा है ,स्कूली बच्चे किस तरह नशे की लत में अपने आने वाले भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज के नौजवान किस तरह नशे की लत में लग अपने उज्जवल भविष्य को अंधकार में ले जा रहे हैं इन सब बातों को छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक द्वारा आसानी से लोगों के बीच पहुंचाया। इस कार्यक्रम तो सफल बनाने में एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी,एनसीसी ऑफिसर प्रीति सोनकर, बीसीए विभाग के रितेश कुमार ठाकुर तथा सभी छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 50 साल की उम्र में बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से की शादी
There is no ads to display, Please add some


















































