Jamshedpur: संविधान के 75 वर्ष, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन – साधा विपक्ष पर निशाना

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भारतीय संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में संपन्न हुआ. गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय शामिल हुए.
कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, अभियान के जिला संयोजक पवन अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. गोष्ठी की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई.

डॉ. रविंद्र राय ने विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रविंद्र राय ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं है, वे संविधान को हथियार बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने उदाहरण दिया कि शाह बानो मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर महिलाओं के अधिकारों और संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई. डॉ. राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न देने में विलंब कर उन्हें अपमानित किया. यह सम्मान 1990 में भाजपा के समर्थन वाली सरकार ने दिया.

कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर सांसद विद्युत महतो का बयान
सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्षी नेताओं से संविधान से जुड़े सवाल पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला. यह उनके ज्ञान और समझ की कमी को दर्शाता है.
महतो ने कांग्रेस के अतीत को याद करते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने बाबा साहेब के चुनाव में हार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया. आज कांग्रेस संविधान को हथियार बनाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है.

महिलाओं, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों पर चर्चा
गोष्ठी में वक्ताओं ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर इन वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया. प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब का सपना सामाजिक न्याय और समानता का था, जिसे कांग्रेस ने कमजोर किया.

संविधान गौरव अभियान: प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित चित्रांकन, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए.

गोष्ठी में शामिल गणमान्य
इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. मंच संचालन अभियान संयोजक पवन अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक रमेश बास्के ने दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महादेव कॉलोनी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *