Jamshedpur: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन में चमकी साकची शाखा, मिला राष्ट्रीय सम्मान

जमशेदपुर:  दिल्ली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जमशेदपुर की साकची शाखा को पूरे देश की “श्रेष्ठ शाखा” का सम्मान मिला। इस उपलब्धि ने न केवल संगठन के इतिहास में नई पहचान बनाई, बल्कि जमशेदपुर और झारखंड का मान भी बढ़ाया। अधिवेशन में साकची शाखा की ओर से अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक शामिल हुए।

सम्मान मिलने पर शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा, “यह उपलब्धि साकची के हर सदस्य की एकजुटता और निस्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है।” कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने पुरस्कार को सभी पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “आज हमारे कार्यों की सराहना पूरे देश में हो रही है। यह गर्व की बात है कि साकची शाखा झारखंड की सबसे बड़ी और सक्रिय शाखा है। यह सम्मान हमें और ऊंचे लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगा।”

साकची शाखा की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। तब से यह शाखा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में लगातार सक्रिय रही है। संगठन का उद्देश्य मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना, सामाजिक उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करना रहा है।

इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाशपति तोदी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन गोयनका मंचासीन रहे।

इस सम्मान पर कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “साकची शाखा को राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने से पूरे जमशेदपुर का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए वर्तमान पदाधिकारी बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, सन्नी संघी के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कांवटिया और महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी भी बधाई के पात्र हैं।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने GST सुधार को बताया ऐतिहासिक, बोले – झारखंड को होगा फायदा

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *