Jamshedpur: अटल पार्क का जल्द होगा सौंदर्यीकरण – लगेंगी हाईमास्ट लाइट, कविता परमार ने GM को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर:  बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने वॉयरलेस मैदान स्थित अटल पार्क में दो हाईमास्ट लाइट लगाने और पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए सांसद विद्युत वरण महतो और दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जगह है, जहाँ रोज सैकड़ों महिलाएं टहलने आती हैं। लेकिन शाम के समय अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।

डॉ. परमार ने सांसद और रेलवे प्रशासन से आग्रह किया कि पार्क में हाईमास्ट लाइट, बैठने की बेंच और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो और रेल महाप्रबंधक को पार्क के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में रेल महाप्रबंधक ने कहा कि पार्क में लाइट लगाने की मांग को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर चला नगर निगम का डंडा, वसूला जुर्माना

 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *