Jamshedpur: भारत स्काउट एंड गाइड ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों के साथ मिलकर किया पौधारोपण

जमशेदपुर: भारत स्काउट एंड गाइड झारखंड राज्य के तत्वाधान में तृतीय सोपान शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय आम बागान साक्षी में किया गया. यह सात दिवसीय शिविर जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया. शिविर में कुल 70 स्काउट गाइड ने भाग लिया, जिनमें सिविल में स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट, डीडीबीएस बिष्टुपुर, प्लस टू स्कूल पत्तामुंडा, और चिन्मय विद्यालय बिष्टुपुर के छात्र-छात्राएं शामिल थे. इस शिविर में बच्चों का परीक्षण भी लिया गया.

कैंप फायर और सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिविर के आखिरी दिन ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया. इस कैंप फायर के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भगत, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी कुंदन कुमार, एसएस प्लस टू पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश, शिविर प्रधान संगीता मिश्रा और अन्य सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ.

कैंप फायर के दौरान बच्चों ने ज्योति प्रज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इन कार्यक्रमों में नाटक, एकांकी, समूह नृत्य और पर्यावरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे. एक नाटक में बच्चों ने यातायात सुरक्षा और मोबाइल हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को प्रदर्शित किया. साथ ही, पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने कई शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

स्काउट गाइड के महत्व पर विचार
शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने जीवन में पर्यावरण के महत्व और खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य को बनाए रखने के बारे में अपने विचार प्रकट किए. उन्होंने स्काउट एंड गाइड के सभी लाभों और उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला.

पौधारोपण और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन में जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने बच्चों को अपनी योग्यता और स्काउट एंड गाइड से प्राप्त लाभों से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित अभिभावकों, दर्शकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद भी किया. पृथ्वी दिवस के अवसर पर, कुलवंत सिंह बंटी, उपसभापति झारखंड राज्य भारत स्काउट एंड गाइड ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें :

Potka: पुस्तक विहीन बच्चे, 21 दिन बीतने के बाद भी नहीं पहुंची किताबें
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time