- मतदाता सूची सुदृढ़ करने हेतु पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए जनता से जुड़ने का दिया निर्देश
- कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- मतदाताओं की सटीक पहचान के लिए सक्रिय कदम
- जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई समीक्षा
जमशेदपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें निर्देशित किया कि मैपिंग के कार्य को तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने नहीं पाए, इसके लिए सभी को सक्रियता से काम करना होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूक्रेन-रूस युद्ध और परमाणु संकट : जय प्रकाश पांडेय ने जताई चिंता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ और अन्य निर्वाचन कर्मी अन-मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उन्हें मैपिंग में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाता सूची का सुदृढ़ीकरण होगा और भविष्य में मतदाता सूची की समीक्षा और सत्यापन में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर शिल्पांचल में चार भीषण विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। के. रवि कुमार ने कहा कि मैपिंग एक मात्र उपाय है जिससे हर पात्र मतदाता की पहचान पूरी तरह सत्यापित हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य यह होना चाहिए कि कोई भी मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और सभी को मतदान प्रक्रिया में आसानी हो।