Jamshedpur : उपायुक्त ने उत्तरी सरजामदा में बैठक कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

  • छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पर विशेष चर्चा, अन्य जनसमस्याओं का हुआ संज्ञान
  • बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने दिया आश्वासन

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, प्रखंड प्रमुख, 21 पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: दोदारी विद्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान

ग्रामीणों के साथ बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल

बैठक में छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की कार्यप्रणाली एवं संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में यह योजना 21 पंचायतों में नियमित और एक पंचायत में आंशिक पेयजल आपूर्ति कर रही है। जलापूर्ति व्यवस्था को और प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए नई संचालन समिति का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति को सुगम और व्यवस्थित करना है, ताकि लोगों को समय पर शुद्ध पेयजल मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: वन देवी मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, 22 को होगी कलश स्थापना

जलापूर्ति योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए बनी नई समिति

बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अन्य समस्याएं भी विस्तारपूर्वक रखीं। इनमें स्ट्रीट लाइट की खराबी, मध्य हलुदबनी पंचायत के विद्यालय में चारदीवारी का अभाव, शौचालय की कमी, सड़क मरम्मत, पेयजल सुविधा और अन्य जनसुविधाएं शामिल थीं। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर बीडीओ को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन पर तुरंत पहल की जाए और बाकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग एवं सुझाव देने की अपील भी की। बैठक में सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार, बीडीओ सुमित प्रकाश, कार्यपालक दंडाधिकारी सह डीपीओ सुदीप्त राज, कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time