Jamshedpur: धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस, उपायुक्त ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर:  धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न कराने की घटना पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद संबंधित महिला को शीघ्रता से सदर अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सत्यार्थी ने कहा कि किसी भी हालत में मरीजों को स्वास्थ्य सेवा से वंचित रखना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास कर रहा है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सिस्टम में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आयुष विभाग का मासिक धर्म जागरूकता कैंप, आदिम जनजाति की 116 महिलाओं ने लिया लाभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गौशाला चौक पर खुला बलवीर कौर का चुनाव कार्यालय, पदयात्रा कर मांगे वोट

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगा। पद यात्रा की शुरुआत गौशाला चौक से…

Spread the love

Jamshedpur : एनएच 18 पर ट्रेवलर-ट्रेलर में टक्कर, बाल बाल बचे ट्रेवलर में सवार टूरिस्ट

जमशेदपुर :  धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-18 के चोइरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर ओडी01एइ0040 बताया जा रहा है. मिली जानकारी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *