Jamshedpur : उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे दर्जनों फरियादी, भूमि विवाद,  पारिवारिक विवाद सरीखे मामले भी पहुंचे, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्कूल का फीस, वेतन भुगतान, जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद, रोजगार, पेंशन भुगतान से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग परकार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर : 10 फरवरी “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा…

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई दवा सेवन की शपथ

उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने स्वयं दवा सेवन कर आमजन को किया जागरूक सदर अस्पताल से अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने किया उद्घाटन रामगढ़ : जिले में फाइलेरिया जैसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *