Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब जमशेदपुर के एसएसपी व मनोज स्वर्गियारी होंगे सरायकेला-खरसावां के एसपी, तत्काल प्रभार संभालने का मिला निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम बकारिब की नियुक्ति की. वहीं झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी बनाया गया. दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. संभवतः दोनों पुलिस पदाधिकारी बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करेंगे. गौरतलब हो कि बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह के हत्या के बाद पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे. विधि व्यवस्था चरमराने की चर्चाएं तेज हो गई थी. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की देर रात जमशेदपुर के एसएसपी पीयूश पांडेय एवं सरायकेला-खरसावां जिले की एसपी निधि द्विवेदी को हटा दिया था. जमशेदपुर के नए एसएसपी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डॉ. एहतेशाम बकारिब इससे पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time