Jamshedpur : गोलमुरी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल

  • विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर किया। इस वर्ष कमिटी ने अपने 100 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक अवसर धूमधाम से मनाया। प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा से पंडाल भक्तों के लिए खोल दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: RPF ने बचाई मासूमों की जान, चाइल्डलाइन को सौंपा

उद्घाटन के अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है, जैसे भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता। उन्होंने कहा कि समाज को इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। अभय सिंह ने माता दुर्गा से प्रार्थना की कि वह जमशेदपुर पर कृपा करें और बारिश थमे ताकि श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पूजा का आनंद ले सकें। वहीं, दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है जो एकता और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करता है। समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : Katrina Kaif और Vicky Kaushal बनने वाले हैं माता-पिता, इंस्टाग्राम पर दी बड़ी खुशखबरी

पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने जानकारी दी कि इस बार पंडाल की भव्यता को आकर्षक विद्युत सज्जा से और भी रोशन किया गया है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन भोग का वितरण होगा। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन की व्यवस्था आज से खोल दी गई है। कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, सुनील यादव, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह, गौतम कुमार, प्रवीर चटर्जी राणा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर चार बीएसओ को किया गया शो-कॉज, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी 

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक खाद्यान्न के लिफ्टिंग और डीएसडी समय पर नहीं करने वाले संवेदकों को सख्त चेतावनी, पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time