Jamshedpur: जम्बू अखाड़ा समिति करेगी 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां पूरी

जमशेदपुर:  जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर तक आवेदन मंगाए गए थे, जिनमें से 5 जोड़ों को चयनित किया गया है। चयन से पहले दोनों परिवारों की सहमति के साथ शपथपत्र तैयार किया गया और सभी नवदंपत्तियों का मेडिकल टेस्ट (HIV व CBC) भी कराया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

 

चयनित 5 जोड़े
अंशु करुआ (हलुदबनी) – प्रियंका मुंडा (मकदमपुर)
प्रसन्नजीत नाथ (छोटा गोविंदपुर) – सीता गोसाई (सरजामदा)
अविनाश कालिंदी (ईस्ट प्लांट बस्ती) – त्रिशा कालिंदी (उलीडीह)
सनी मछुआ (सरजामदा) – गंगा मछुआ (छोटा गोविंदपुर)
सोमनाथ (छोटा गोविंदपुर) – ममता गोसाई (सरजामदा)

मेहंदी की रस्म और बारात की तैयारी
21 नवंबर की शाम 6:30 बजे पांचों दुल्हनों की मेहंदी समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी बंटी सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
23 नवंबर को सुबह 11 बजे बारात रोहन अखाड़ा (हरिजन स्कूल मैदान) से बैंड-बाजे के साथ निकलेगी और जम्बू अखाड़ा परिसर पहुंचेगी। वहां जयमाला के बाद पांच पुरोहितों द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

 

सीमित आमंत्रण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
विवाह में वर और वधू पक्ष से 15-15 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कोलकाता से आई टीम शहनाई वादन करेगी और जमशेदपुर के कलाकार सैक्सोफोन प्रस्तुत करेंगे। लगभग 1,000 लोगों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई है।

गणमान्य अतिथियों को निमंत्रण
इस आयोजन में कोल्हान के मंत्री-विदायक, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। शाम 4 बजे पांचों दुल्हनों की विदाई की रस्म पूरी होगी।

सख्त प्रवेश व्यवस्था
सभी कार्यक्रम जम्बू अखाड़ा परिसर में होंगे, जहां प्रवेश केवल प्रवेश-पत्र के आधार पर ही मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के 100 से अधिक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। इस मौके पर बंटी सिंह समेत रणबीर मंडल, मधुसूदन गोस्वामी, बृज किशोर, अनिल शर्मा, रोहित सिंह, बालाकृष्णा प्रसाद, प्रहलाद लोहरा, अभिजीत घोष, सुमित सिंह और गौतम धर उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के बाहर खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *