Jamshedpur: मानगो की पेयजल आपूर्ति योजना पर अब तक खर्च हुए 125 करोड़, फिर भी नहीं हो रही नियमित जलापूर्ति

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के परिचालन पर गंभीर असंतोष जताया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि इंटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नए पावर मोटर लगाए गए, लेकिन इनका संचालन संतोषजनक नहीं है। बड़े हिस्से में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

सरयू राय ने बताया कि अखाड़ा गली, लक्ष्मी नगर, गौड़ बस्ती, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे, रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा पथ, फुटबॉल मैदान के पीछे का इलाका, जवाहर नगर रोड नंबर 4, न्यू उलीडीह, ज़ाकिर नगर और बगान शाही इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। समता नगर का एक हिस्सा पूरी तरह से जलापूर्ति से वंचित है।

विधायक ने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी में लापरवाही बरत रहे हैं। दबाव पड़ने पर कुछ इलाकों में जलापूर्ति सुधर जाती है, लेकिन फिर वही पुरानी स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सिविल और मेकेनिकल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं, जिससे परियोजना का संचालन प्रभावित हो रहा है।

सरयू राय ने पत्र में लिखा कि मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना पर अब तक ₹125 करोड़ से अधिक खर्च हो चुका है। बालीगुमा और पृथ्वी पार्क स्थित पानी टंकियों के निर्माण के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूरी तरह सक्रिय करना और विभागीय जिम्मेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उलीडीह में पेयजल संकट, JDU ने अधिकारियों से की समाधान की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time