- फैयाज आलम पर कई अपराधों का है आपराधिक इतिहास
- तामुलिया कपाली लिंक रोड पर वाहन चेकिंग में गिरफ्तारी
जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के तामुलिया कपाली लिंक रोड पारडीह के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मो फैयाज आलम उर्फ गलट्टा (34) वर्ष, कपाली (चांडिल) का निवासी है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि फैयाज का अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में वह बंगाल से डकैती, सुंदरनगर से हत्या के प्रयास और बिष्टुपुर आजादनगर से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : डुमरिया की आदिवासी महिला के लिए अबुआ आवास की मांग, ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा ज्ञापन
सिटी एसपी ने बताया कि फैयाज आजादनगर के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अली उर्फ विक्की के साथ मिलकर हथियार के दम पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। फैयाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसका साथी अली उर्फ विक्की फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।