Jamshedpur : उलीडीह में डेंटल क्लिनिक में चोरी करने घुसा एक चोर टीवी व लैपटॉप के साथ रंगे हाथ धराया, दूसरा फरार होने में रहा सफल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित ललिता परशुराम डेंटल क्लिनिक में मंगलवार की देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात चोर पीछे के गेट के पास दीवार तोड़कर क्लिनिक के भीतर घुसे और वहां रखा टीवी व लैपटॉप लेकर फरार होने लगे। घटना के समय आसपास के लोगों की हलचल और सतर्कता के कारण एक चोर भागने में असफल रहा और स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लिनिक के पीछे की ओर अचानक संदिग्ध गतिविधि दिखी, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान एक चोर सामान लेकर बाहर निकला, लेकिन घबराहट में वह तेजी से भाग नहीं सका। लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना तुरंत को दी गई। उलीडीह थाना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथी की तलाश में जुट गई है। क्लिनिक संचालक ने पुलिस को चोरी गए सामान की जानकारी दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही फरार चोर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 100 रिक्शा चालकों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *