Jamshedpur : आजादनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’, कुख्यात गांजा तस्कर गिरफ्तार

  • पुलिस ने 41 पुड़िया गांजा और नगद बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
  • गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी, तस्कर को धर दबोचा

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह तामोलीया लिंक रोड के पास सीटी इन होटल के निकट पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक कुख्यात गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी के पास से 41 पुड़िया गांजा (कुल 301.31 ग्राम) और 1700 रुपये नगद बरामद किए गए। 22 दिसंबर की शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। गुप्तचर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति मंटु सिंह उर्फ फुचु (मानगो कुमरूम बस्ती) को पकड़ लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जप्त सामान की सूची तैयार की गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरे देशभक्ति के रंग

अपराधिक इतिहास के बावजूद पुलिस ने किया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पटमदा डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आजादनगर थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी का अपराधिक इतिहास लंबा है और पूर्व में मानगो थाना के कई मामलों में संलिप्तता दर्ज है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त रहा है। छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, आजादनगर थाना प्रभारी, एसआई जाफर अंसारी, एसआई श्रीकान्त कुमार, एसआई दीपक रौशन, एसआई ईबर दयाल मुण्डा, एएसआई विजय कुमार दुबे तथा आरक्षी राम किशोर शामिल थे।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *