Jamshedpur : कट्टरपंथियों के चंगुल में पाकिस्तान और बांग्लादेश – जेपी पांडेय

  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले पर जेपी पांडेय ने जताया आक्रोश
  • भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग, हिंदू संगठनों ने किया आंदोलन तेज

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों का जीना मुश्किल हो गया है और लगातार हो रही हत्याएं बर्दाश्त के काबिल नहीं हैं। पांडेय ने कहा कि भारत के हिंदू समर्थक संगठन दिल्ली सहित पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि अब हिंदू समाज अन्याय को सहन करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भारत जागता है तो आतंकी और कट्टरपंथी पीछे हट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :  Chandil : चांडिल में कुख्यात अपराधकर्मी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या, चिल्लगु गांव में मुर्गा पाड़ा के दौरान घात लगाए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन तेज

पांडेय ने पाकिस्तान की स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश लगभग 80 हजार अरब रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है और धर्मयुद्ध की आग में जल रहा है। जनता भूखों मर रही है और अलगाववाद की लहर पूरे पाकिस्तान में फैल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लगभग 53 हजार भिखारियों को मुस्लिम देशों से निकाला जा चुका है और कई देशों का विश्वास पाकिस्तान और बांग्लादेश से उठ चुका है। कट्टरपंथी और आतंकी ड्रग्स व धर्म के नाम पर हिंदुओं के कत्लेआम में शामिल हैं। पाकिस्तान को आज पूरी दुनिया में “कटोरा खान” के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली में छिनतई की असफल कोशिश, नशे के आदी युवा घटनाओं को दे रहे अंजाम

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदहाल

पांडेय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की न्याय व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था लगभग समाप्त हो चुकी है। वहां सरकार के कानून का डर किसी को नहीं है। पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि BLA और TTP जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान और बांग्लादेश में सक्रिय हैं और उनका सीधा असर हिंदुओं पर पड़ रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम जारी है और भारत के कई राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे जनसंख्या असंतुलित हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 44 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले

उन्होंने कहा कि धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और भारत में साधु-संतों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा रहा है। पांडेय ने सवाल उठाया कि भारत कब तक बांग्लादेश का पेट भरता रहेगा और आस्तीन के सांप की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के निर्माण के समय हिंदुओं की जनसंख्या 18% थी जो अब घटकर 7% रह गई है। यह आंकड़ा वहां हो रहे हिंसा का स्पष्ट प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर में फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा, देशी पिस्टल व जिंदा गोली बरामद

हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति चिंताजनक

पांडेय ने भारत सरकार से मांग की कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश पर सख्त सैन्य कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आतंकियों की सप्लाई पाकिस्तान से बांग्लादेश में हो रही है और भारत विरोधी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में भारत सरकार को निर्णायक कदम उठाना होगा ताकि हिंदू मानवता की रक्षा की जा सके और कट्टरपंथियों को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों का दबाव आंदोलन के माध्यम से लगातार बढ़ रहा है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : फादर सी आर प्रभु : झारखंड के विकास के लिए समर्पित जीवन

सेवा और समर्पण के लिए झारखंड में बीता जीवन जमशेदपुर : 87 साल पहले 1939 में कर्नाटक के मंगलौर जिले के मुराईकोडी गांव में कृषक परिवार लाजरस फर्नांडीज एवं कार्मीन…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो व जुगसलाई नगर निकाय चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम – दिनेश कुमार

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चुनाव घोषणा पर प्रतिक्रिया दी जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *