Jamshedpur: साकची और बर्मामाइंस को विकास की सौगात, इन दो योजनाओं का हुआ शिलान्यास

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को मंगलवार को दो नई विकास योजनाओं का तोहफ़ा मिला। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं का शिलान्यास किया।

किन योजनाओं का हुआ शुभारंभ
नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत इन योजनाओं के तहत:
साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बंसत सेंट्रल रोड तक पेवर ब्लॉक बिछाने और नाली मरम्मत का कार्य होगा।
बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर और रामाधीन बगान इलाके में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इन दोनों योजनाओं पर कुल 28 लाख 42 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों की अपील
सांसद और विधायक ने कहा कि यह योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय लोगों की यह लंबे समय से मांग थी। उन्होंने संवेदकों को निर्देश दिया कि काम की गुणवत्ता और समयबद्धता पर कोई समझौता न हो। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह कार्य पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, भाजपा के साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सहित कई व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्थान विद्या मंदिर में होगा नए कक्षों का निर्माण, सरयू राय ने किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *