Jamshedpur : हाथी की मौत में लापरवाही पर बामरा वन्य जीव प्रभाग के कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

  • कृतिवास मंडल की शिकायत पर हुई कार्रवाई, AI कैमरा निगरानी में भी नजरअंदाजी
  • लापरवाही रोकने के लिए वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई

जमशेदपुर : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 04 सितंबर 2025 को भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत के मामले में बामरा वन्य जीव प्रभाग के फिल्ड स्टाफ रोहित कुजुर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई RTI कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव एवं आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल की शिकायत पर हुई। श्री मंडल ने पर्यावरण और वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उच्च स्तरीय जांच करवा कर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने पर डिप्युटी सेक्रेटरी, ओडिशा सरकार ने पाया कि एआई कैमरा घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित था, लेकिन इसके बावजूद निगरानी में कमी और कंट्रोल रूम में लापरवाही के कारण हाथी की जान गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी में छात्रों और युवाओं की उमड़ी भीड़

AI कैमरा निगरानी के बावजूद हाथी की मौत

जाँच में यह भी सामने आया कि बामरा वन्य जीव क्षेत्र के कर्मचारी हाथियों की गतिविधियों पर नियमित नजर नहीं रख रहे थे, जिससे यह अनमोल जीवन खो गया। वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ विक्रम देव पटनायक और संबंधित रेंजरों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और वन्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों और संरक्षण कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि समय पर निगरानी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में पेयजल संकट गहराया, दर्जनों चापाकल खराब होने पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज

जेएलकेएम नेता भागीरथ हांसदा ने डीसी को पत्र लिखकर विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप पोटका : पोटका प्रखंड में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा…

Spread the love

Gua : विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन विवाद पर श्रम विभाग में बनी सहमति

श्रम विभाग में हुई अहम वार्ता, 21 फरवरी 2026 तक भुगतान का निर्देश, श्रम-वार्ता रही सार्थक गुवा : टाटा स्टील से जुड़ी संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 43…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *