जमशेदपुर: दीपावली के मद्देनजर जमशेदपुर की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह प्लान अगले तीन दिन यानी 18 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
धनतेरस पर वाहन प्रतिबंध
धनतेरस के दिन, 18 और 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
दीपावली पर सख्त नियम
20 अक्टूबर, दीपावली के दिन सुबह 6 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक भी बसों को छोड़कर किसी भी भारी वाहन का संचालन अनुमति प्राप्त नहीं होगा।
आदेश और एडवाइजरी
यह ट्रैफिक एडवाइजरी जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीजर कुमार के संयुक्त आदेश से जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इन नियमों का पालन करें और त्योहार के समय सड़क पर सुगमता बनाए रखें।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2025: शुभ योगों के साथ होगी दिवाली की शुरुआत, ज्वेलरी बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक