Jhargram: ‘लोह प्रणाम’ में 172 विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति – ‘चित्रांगदा’ बनी आकर्षण का केंद्र

झाड़ग्राम: विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर और विद्रोही कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम के जन्मोत्सव के अवसर पर मेदिनीपुर शहर की प्रसिद्ध नृत्यांगना तपस्विनी भट्टाचार्य माइती की नृत्य संस्था लास्या डांस अकादमी द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोह प्रणाम’ का आयोजन किया गया. यह भव्य आयोजन मेदिनीपुर के प्रतिष्ठित प्रद्युत स्मृति सदन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीपुर जिले के उपजिलाधिकारी एवं चर्चित लेखक मृदुल श्रीमानी ने किया. उनके साथ मंच पर संगीताचार्य जयंत साहा और साहित्यकार विद्युत पाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक ऊंचा सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया.

इस अवसर पर कवि निर्माल्य मुखर्जी, कवि सिद्धार्थ संतरा, नगरपालिका पार्षद इंद्रजीत पाणिग्रही, रवींद्र स्मृति समिति के महासचिव लक्ष्मण चंद्र ओझा, विद्वान वक्ता अमिया पाल, प्रधानाध्यापक अमितेश चौधरी, अनुभवी नृत्यांगना स्वस्ति मुखर्जी तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थीं.

172 विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति, ‘चित्रांगदा’ बनी आकर्षण का केंद्र
संस्था के 172 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नृत्य, संगीत और भावाभिव्यक्ति का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति ‘चित्रांगदा’ ने दर्शकों की विशेष प्रशंसा प्राप्त की और पूरे आयोजन का केंद्रबिंदु बन गई. कम समय में तैयार की गई प्रमुख नृत्यांगना तपस्विनी भट्टाचार्य माइती की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मान प्रकट किया. उनकी नृत्य प्रतिभा और समर्पण को विशेष सराहना मिली. यह वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अब अपने 15वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. कार्यक्रम के संचालन की कमान मैथिली घोष मरीक और कुमारेश दे ने सफलतापूर्वक संभाली. आयोजन में विद्यार्थियों के अभिभावकों और शुभचिंतकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने वातावरण को और भी आत्मीय बना दिया.

इसे भी पढ़ें : Jhargram : संकराइल प्रखंड में 50-60 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, दस कच्चे घरों को किया ध्वस्त

Spread the love

Related Posts

Muri : सिल्ली में विहंगम योग संत समाज की ओर से सत्संग का आयोजन

मुरी : विहंगम योग संत समाज सिल्ली की ओर से सोमवार को सिल्ली राजा टोला में सत्संग का आयोजन किया गया। इससे पहले ध्वाजारोहण किया गया। तत्पश्चात सदगुरु आचार्य सदा…

Spread the love

Jamshedpur : परसुडीह के हलुदबनी में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर सजी संगीत सांस्कृतिक संध्या

जमशेदपुर : आज संध्या 6 बजे से जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका विदूषी नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time