Jharkhand: पति की हत्यारोपी की रिहाई के खिलाफ मार्च निकालना पड़ा महँगा, पूर्णिमा नीरज सिंह केस दर्ज

धनबाद:  झरिया की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पूर्णिमा नीरज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को धनबाद अदालत में उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उन्होंने न्यायपालिका और एक जज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वकील ने दाखिल की शिकायत
धनबाद कोर्ट के वकील वकार अहमद ने यह शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि सोमवार शाम शहर के रंधीर वर्मा चौक पर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान पूर्णिमा सिंह ने ऐसी बातें कहीं, जिससे अदालत और जज की गरिमा को ठेस पहुंची।

कैंडल मार्च की वजह
यह कैंडल मार्च पूर्व भाजपा नेता संजय सिंह की रिहाई के विरोध में निकाला गया था। 2017 में हुए चर्चित हत्याकांड में संजय सिंह आरोपी थे। इसी हत्याकांड में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और पूर्णिमा सिंह के पति नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। हाल ही में अदालत ने सबूतों के अभाव में संजय सिंह को बरी कर दिया। इसी फैसले का विरोध करने के लिए पूर्णिमा सिंह और उनके समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान कथित तौर पर उन्होंने जज और न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी कर दी।

“अदालत की गरिमा से खिलवाड़”
शिकायतकर्ता वकील वकार अहमद का कहना है कि अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ इस तरह की भाषा न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा, “आम इंसान अगर अदालत पर सवाल उठाए तो बात अलग है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती।”

राजनीतिक तापमान फिर बढ़ा
नीरज सिंह हत्याकांड झरिया और धनबाद की राजनीति में हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है। अब संजय सिंह के बरी होने और पूर्णिमा सिंह पर दर्ज इस शिकायत के बाद माहौल और गरमा गया है। आने वाले दिनों में यह विवाद और भी तूल पकड़ सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला की चाकू से हत्या

Spread the love

Related Posts

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time