गुवा: जयपाल सिंह मुण्डा मेमोरियल हॉकी टुर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। झारखंड की एमबीआर टीम ने ओडिशा की आयरन किंग कलता टीम को 1-0 गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि और मुख्य महाप्रबंधक बी के सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि जयपाल सिंह मुण्डा भारतीय आदिवासी नेता, राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में भारत को हॉकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा, वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता और स्वतंत्र भारत की संविधान सभा में आदिवासी समुदाय की आवाज़ उठाने वाले प्रमुख सदस्य थे।
विजेता एमबीआर टीम को ट्रॉफी और नगद राशि बी के सुमन द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता आयरन किंग कलता को ट्रॉफी और नगद राशि महाप्रबंधक मनिश राय द्वारा सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर बडारक्सी टीम को जर्सी सेट कल्याण मांझी ने दिया। सांत्वना पुरस्कार झण्डाबेडा लघोरा टीम को मृत्युंजय कुमार ने प्रदान किया।
व्यक्तिगत पुरस्कार
सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी: कलता टीम का नंबर 11, बीके सुमन द्वारा सम्मानित।
अति सुन्दर प्रदर्शन: एमबीआर टीम के विमल होरो।
बेस्ट गोलकीपर: बडारक्सी टीम के सलीम।
बेस्ट मिडफील्डर: बिरसा क्लब के जेबियर मुण्डू।
आठ टीमों के सभी खिलाड़ियों को रहने, खाने, नाश्ता और लंच/डिनर की सुविधा दी गई। टुर्नामेंट का आयोजन बीर सिंह मुण्डा, जगदीप महाराणा, इलियास भेंगरा, सरगिया अंगरिया, पीसी मांझी और अरविंद लाल ने किया। मौके पर सेल पदाधिकारी, उपमहाप्रबंधक कल्याण मांझी, डॉ. मनोज कुमार, संदीप भरद्वाज, एजीएम मृत्युंजय कुमार और कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।