Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह

रांची: रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नम हवा और उत्तर भारत से आ रही हवा के प्रभाव से पूरे झारखंड में बारिश की संभावना बढ़ गई है. इस कारण 21, 22 और 23 मार्च को राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी रहेगी. राजधानी रांची में शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, गुमला, सिमडेगा में भी बारिश हो सकती है. लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात के आसार हैं.

तापमान में गिरावट

मौसम में बदलाव के कारण झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है. देवघर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस घट गया है, जबकि रांची में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च से मौसम सामान्य होने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, और साथ ही वज्रपात और बारिश भी होगी. लोगों को जर्जर मकानों में नहीं रहने, खेतों में नहीं जाने और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने के लिए भी कहा गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: राज्य में मौसम का होने वाला है बड़ा बदलाव, 2 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

    जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

    Spread the love

    Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

    प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time