Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार पहुंची हाई कोर्ट, संजय रॉय के लिए की मृत्युदंड की अपील

कोलकाताः आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डाक्टर केसाथ रेप और मर्डर मामले में दोषी संजय रॉय को सीबीआई कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार कलकत्ता उच्च न्यायालय चली गई. महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए खंडपीठ न्यायमूर्ति देबांगशु बसाक के कोर्ट में अपील किया. कोर्ट ने मामला दर्ज करने की अनुमति दी है.

इसे भी पढ़ेः Kolkata: आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डाक्टर को मिला इंसाफ,संजय रॉय को हुई उम्र कैद की सजा

उल्लेखनीय है कि सियालदह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की अदालत ने शनिवार को रॉय को पिछले साल 9 अगस्त को अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ किए गए अपराध का दोषी पाया था. न्यायाधीश दास ने दोषी संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 66 (मौत की सजा), और 103 (1) (हत्या) के तहत दोषी पाया था. जज ने सोमवार को आईपीसी धारा 64 के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. जज ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना अदा न करने पर पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *