Jamshedpur : तुलसी भवन में महासर माता का चतुर्थ वार्षिक उत्सव 31 अगस्त को, तैयारियों पर चर्चा को लेकर  बैठक आयोजित

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर तुलसी भवन के एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का चतुर्थ वार्षिक उत्सव आगामी आगामी 31 अगस्त रविवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित होगा। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से करने के लिए कोलकाता से कारीगर आएंगें। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया हैं। पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे। इसे सफल बनाने एवं तैयारियो पर चर्चा करने के लिए ंश्री महासर माता परिवार जमशेदपुर की एक बैठक बिष्टुपुर चेम्बर भवन में दीपक भालोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, पुष्प और इत्र की वर्षा होगा। बैठक का संचालन करते हुए राजेश पसारी ने बताया कि आमंत्रित कलाकार आगरा से रितिक जैन, रायगढ़ (छत्तीसगढ)़ से संजय अग्रवाल सहित स्थानीय कलाकार रोहित गुलाटी माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। सभी सदस्यों के लिए ड्रेस कोड कुर्ता पजामा रहेगा। उन्होंने कुलदेवी (गढ़ी) महासर माता के सभी भक्तों से उत्सव में सादर आमंत्रित किया हैं। माता के सभी भक्त बहुत उत्साह से उत्सव को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। बैठक में मुख्य रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, टोनी भालोटिया, सुशील अग्रवाल, गणेश भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, अजय भालोटिया, बलराम अग्रवाल, विजय भालोटिया आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर में भक्तों की भीड़ से बना मेला जैसा माहौल, भादो मास अमावस्या पूजा धूमधाम से संपन्न

Spread the love

Related Posts

Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति

पटना : बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कुख्यात अपराधी और राजद (RJD) नेता देवा गुप्ता…

Spread the love

Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *