Jamshedpur Women’s University में NSS छात्राओं ने किया स्वच्छता अभियान का जोरदार आयोजन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में एनएसएस विंग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस की छात्राओं ने सबसे पहले एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें उन्होंने शहर के ठेले वालों, खोमचे वालों और छोटे स्टॉल संचालकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया। छात्राओं ने उन्हें खाने-पीने की चीज़ों को ढक कर रखने, हाथ धोकर ही खाने को छूने और सब्जियों के छिलके कूड़ेदान में डालने जैसी बुनियादी स्वच्छता आदतों के प्रति जागरूक किया।

छात्राओं ने साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। इस नाटक के जरिए उन्होंने बताया कि स्वच्छ भोजन, साफ वस्त्र और हमारे आसपास की सफाई हमारे स्वस्थ जीवन के लिए कितनी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सफाई कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि सफाई करते समय दस्ताने और मास्क का इस्तेमाल करें, ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ती, NSS ऑफिसर डॉ. डी. पुष्प लता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल और एनएसएस की छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान ने न केवल परिसर की सफाई बढ़ाई बल्कि समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाई।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

    जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

    गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time