Rambha College में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, छात्र बने हेल्दी डाइट के प्रमोटर

पोटका:   रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पोटका में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया। इस साल का थीम था – “बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें”। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर ने विभिन्न फूड स्टॉल का निरीक्षण और जजमेंट किया। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रैक्टिकल अप्रोच भी जरूरी है। नर्सिंग विद्यार्थी इसी कारण विभिन्न एक्टिविटीज़ में सक्रिय रहते हैं।

छात्रों ने पेश किए पोषणयुक्त आहार
छात्रों ने अलग-अलग जरूरतों के लिए आहार प्रस्तुत किए, जिनमें शामिल थे –
किडनी मरीजों के लिए संतुलित आहार
सामान्य वयस्कों के लिए भोजन
उच्च प्रोटीन वाला आहार
हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) मरीजों के लिए आहार
सॉफ्ट डाइट और लिक्विड डाइट
इन सभी आहारों का मूल्यांकन पोषण, प्रस्तुति और उपयुक्तता के आधार पर किया गया।

संकाय सदस्यों का सहयोग
कार्यक्रम में नर्सिंग विभाग से सहायक प्रोफेसर मुनमुन और मोनिशा, व्याख्याता नमानी, अलीशा, उमा, रिया, संध्या, वहीं फार्मेसी विभाग से दीपिका और समीक्षा सहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर सफल बनाया। यह शैक्षणिक गतिविधि न केवल जानकारीपूर्ण रही, बल्कि स्वस्थ भोजन और पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता भी बढ़ी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बोड़ाम और पटमदा में डायरिया अलर्ट, गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : चार साल से बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे, जर्जर भवन टूटने के बाद बढ़ी परेशानी

    जादूगोड़ा के भाटीन मध्य विद्यालय में कमरों और शिक्षकों की भारी कमी मौसम की मार झेलते बच्चे, बरामदे में चल रही पढ़ाई जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित भाटीन मध्य विद्यालय पिछले…

    Spread the love

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *