Jamshedpur: सहकारिता से सशक्तिकरण, सिदगोड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा टाउन हॉल में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के तत्वावधान में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव आशा टोप्पो ने किया। उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों, गठन के उद्देश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने सहकारिता को सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान और समितियां अपनी उपज का बेहतर मूल्य पा सकती हैं। उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी मॉडल बिचौलियों से किसानों को मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगा।

 

कार्यशाला में जिले की सभी एमपीसीएस, एफपीओ और समितियों के सदस्यों को कृषि एवं वनोपज संघ की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही किसानों और सहकारिता के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। विशेष रूप से लैम्पस का कम्प्यूटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर और झारसेवा, पीएमकेएसके, बैंक गारंटी और केसीसी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में सभी संबंधित लैम्पस को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

बैठक में नाबार्ड, कृषि विभाग, उद्योग केंद्र, ईफको, झारखंड राज्य सहकारी बैंक, एचडीएफसी ईआरजीओ, सीएससी मैनेजर और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में पारदर्शी समाधान पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *