PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, रोड शो से गूंजी राजधानी

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. यह भवन 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और एक समय में 3000 यात्रियों (1500 आगमन व 1500 प्रस्थान) को सुविधा देने में सक्षम है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. नया टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने टर्मिनल भवन का जायजा भी लिया. मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे. इसके पश्चात प्रधानमंत्री ने शहर में भव्य रोड शो की शुरुआत की.

रेंज रोवर में किया भ्रमण, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री रेंज रोवर गाड़ी में सवार रहे. उनके काफिले पर पूरे मार्ग में लोगों ने फूल बरसाए. हर जगह “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में नारे गूंजते रहे. महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ी रही. पटना के बेली रोड से गुजरते हुए प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा होती रही. “ऑपरेशन सिंदूर” के पोस्टरों और तिरंगे झंडों के साथ जनसमर्थन अभूतपूर्व रहा. ढोल, नगाड़े और डमरुओं की गूंज में स्वागत होता रहा.

भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, अटल सभागार में की मुलाकात
करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबा रोड शो समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने अटल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी समेत भाजपा नेताओं से मुलाकात की.

चुनावी मंत्र और संवेदना का संदेश
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नेताओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” में शहीद बिहार के जवानों के प्रति संवेदना जताई और नेताओं से ऐसे परिवारों के साथ संपर्क बनाए रखने की अपील की.

भीड़ और जाम से शहर अस्त-व्यस्त
प्रधानमंत्री की सुरक्षा और भीड़ के चलते बेली रोड, हार्डिंग रोड समेत कई रास्तों पर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा. कई नागरिकों को अपनी गाड़ियाँ छोड़ पैदल घर लौटना पड़ा.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और डीएम डॉ. चंद्रशेखर पहले ही प्रस्थान कर चुके थे.

रात्रि विश्राम राजभवन में, अगली सुबह रवाना होंगे विक्रमगंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात का विश्राम राजभवन में विश्राम करेंगे. इससे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा तेजी से पैदल निकले। उनके पीछे डीएम डॉ. चंद्रशेखर भी आयकर गोलंबर की तरफ निकले। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार को रोहतास जिले के विक्रमगंज के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Kolkata: पीएम ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 1010 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

    झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

    Spread the love

    Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

    झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time